फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान की विद्यार्थियों ने ली शपथ

विज्ञापन
गोहाना रोड शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शपथ लेते विद्यार्थी व ​शिक्षक। स्रोत : स्क - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणादायी बनाने का दृढ़ निश्चय किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के परिसर में छात्र-छात्राएं, शिक्षक व विद्यालय के सभी सदस्य एकत्रित हुए। एक उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र शर्मा की ओर से कराया गया शपथ वाचन रहा।
उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से यह संकल्प दोहरवाया कि वे विद्यालय की संपत्ति, समय एवं संसाधनों का राष्ट्रहित में विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे। विद्यालय को सदैव गौरवपूर्ण बनाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मिक विकास और समाज सेवा की सशक्त प्रयोगशाला है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. आदित्य बतरा, उपाध्यक्ष उद्योगपति करन विग, प्रबंधक राम चरण सिंगला, कोषाध्यक्ष एसके गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्या बीना कौशिक व डाॅ. दिनेश मदान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें