महम के जेबीटी शिक्षक के खाते से किसी ने धोखाधड़ी करके 4.90 लाख रुपये निकाल लिए। इसके लिए शिक्षक के पास न कोई ओटीपी आया और न ही कॉल आई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, महम के वार्ड नंबर एक निवासी अमरनाथ ने बताया कि वह खरैंटी गांव के स्कूल में जेबीटी शिक्षक हैं। एसबीआई की महम ब्रांच में उनका खाता है। 6 जनवरी को वह बैंक में गया तो पता चला कि उनके खाते से 4 जनवरी को 49 हजार 999 व 5 जनवरी को 99 हजार 999 रुपये निकाले गए हैं। इसके लिए उसके पास किसी तरह का फोन, संदेश या ओटीपी नहीं आया। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद 17 जनवरी को अचानक उनके मोबाइल फोन पर कई ओटीपी और संदेश आए। जब उसने दोबारा खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते रुपये निकाले गए हैं।