संवाद न्यूज एजेंसी
महम। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिलों की अदायगी के लिए ब्याज माफी योजना के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित किया। एक्सईएन सीमा नारा ने सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
एक्सईएन ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 31 अगस्त 24 से बकाया है उनके लिए सरकार ने ब्याज माफी योजना चलाई है। घरेलू व नलकूप के बिलों की एकमुश्त राशि जमा कराने पर सौ प्रतिशत ब्याज माफ किया जा सकता है।
एकमुश्त राशि जमा कराने पर मूल राशि में से भी 10 प्रतिशत रकम कम करके बिल की अदायगी की जा सकती है। उपभोक्ता अपने बिलों की अदायगी दो या तीन किस्तों में भी कर सकते हैं। ब्याज माफी का लाभ पूरी किस्त जमा कराने के बाद ही मिल सकेगा।
इस अवसर पर निगम के फॉरमैन बिजेंद्र दहिया, विभिन्न गांवों के सरपंच मनोनीत पार्षद मीना वाल्मीकि, महम व्यापार मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर गिरोत्रा, वेदप्रकाश धवन, सुखबीर गोयत, दयानंद नैन मौजूद रहे।
फोटो 07 महम में बिजली निगम द्वारा आयोजित शिविर में मौजूद सदस्य । संवाद