फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से एक की मौत, दूसरा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मुख्य रोहतक मार्ग के बेरी मोड़ के सामने निर्माणाधीन दुकान में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। पुलिस ने मृतक के साले मोना के बयान पर दुकान मालिक दिनेश व ठेकेदार जयवीर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सांपला में जयवीर ने दिनेश की दुकान बनाने का ठेका लिया है। 32 वर्षीय संदीप और उसके साथी मिस्त्री को काम पर लगा रखा था। वीरवार की सुबह पहली मंजिल पर छत डालने के लिए लोहे के गार्डरों को चढ़ाने का काम चल रहा था। छत के साथ ही तार गुजर रहे हैं। नीचे ट्रैक्टर-ट्रॉली से छत पर संदीप को गार्डर पकड़ाए जा रहे थे। संदीप जब गार्डर को ऊपर खींचने लगा तो वह तारों में छू गया। हाई वोल्टेज की लाइन का करंट लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर झुलस गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। नगरपालिका सचिव ने बताया कि पांच दिन पहले दुकान मालिक को बिना परमिशन के निर्माण करने का नोटिस दिया गया था। उसके बाद भी निर्माण चल रहा है। दुकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें