फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहेलियों के आत्महत्या मामले में एक दोषी करारए तीन बरी

Fri, 10 Jul 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने वाली दो सहेलियों के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोर्ट ने नामजद तीन नाबालिग लड़कों को बरी कर दिया।

एक दोषी करार आरोपी की सजा का फैसला 13 जुलाई को सुनाया जाएगा। बता दें कि आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक का मामला दूसरी अदालत में विचाराधीन है।

बता दें कि एक साल पहले अनंतपुरम कालोनी की रहने वाली 12वीं की छात्रा मधु और 11वीं की छात्रा निकिता ने बड़ा बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर में जहर पी लिया था और दोनों की मौत हो गई थी।

दोनों ने एक सुसाइड नोट में लिखा था कि वह छेड़छाड़ से तंग होकर आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों समेत कोचिंग सेंटर संचालक समेत छह के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान ही एक लड़के का नाम मुकदमे से निकाल दिया था। बृहस्पतिवार को न्यायाधीश आर्या शर्मा ने तीन नाबालिग लड़कों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। एक नाबालिग लड़के को धारा 354बी में दोषी करार दिया है। जिसकी सजा सुनाने का फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें