फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इंडिया गठबंधन के मंच पर नेताओं ने पगड़ी बदल भाईचारा बनाने का दिया संदेश

Thu, 28 Mar 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को हराने व गठबंधन की जीत के लिए एक-दूसरे की मदद की आवाज उठी।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी की ओर से वीरवार को इंडिया गठबंधन का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। शहर के पुराना बस स्टैंड परिसर में हुए सम्मेलन में गठबंधन में शामिल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम व अन्य दलों के नेता एक मंच पर नजर आए। मंच पर नेताओं ने पगड़ी बदल भाईचारा बनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन


मुझे भी जेल भेजा जा सकता है : सुशील गुप्ता
आप के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से किए 15 लाख रुपये खाते में आने, दो कराेड़ रोजगार हर वर्ष देने समेत अन्य वादे पूरे नहीं किए। सरकार जनता पर लगातार अत्याचार कर रही है। पंचायतों का अधिकार छीन लिया। प्रतिनिधि अधिकार मांगने चंडीगढ़ गए तो उनकी कमर लाल कर दी गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। व्यापारी, उद्योगपति समेत हर वर्ग पर लगातार ईडी, सीबीआई व पुलिस कार्रवाई की गई। सरकार ने पिछले दो साल में आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने का काम किया। मुझे भी जेल भेजा जा सकता है, लेकिन मैं जाटां के गांव का बनिया हूं, डरूंगा नहीं। जेल से चुनाव लड़कर जीतूंगा। मंच से सभी दलों के नेताओं ने चुनाव में जनता से भाजपा को पटखनी देने का आह्वान किया। ईवीएम में 15 प्रतिशत वोटिंग गड़बड़ी का अंदेशा जताया जा रहा है। ऐसे में हमें जीत के लिए इतनी ही मेहनत अधिक करनी होगी।
विज्ञापन


अच्छे दिन का नारा आया, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए : दीपेंद्र
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र के साथ हरियाणा ही नहीं, देश का भविष्य व संविधान बचाने के लिए लड़ी जा रही है। कांग्रेस शासन में वर्ष 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, रोजगार व विकास में नंबर एक पर था। फिर अच्छे दिन का नारा आया, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए।

अब चुनाव में गठबंधन मिलकर लड़ेगा और भाजपा की रोहतक व कुरुक्षेत्र में जमानत जब्त करेगा। कुरुक्षेत्र में हम और रोहतक में आप कांग्रेस की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड में करोड़ों रुपये की वैक्सीन को मंजूरी देकर मोटी कमाई करने व कंपनी से पार्टी को करोड़ों रुपये चंदा भाजपा ने डकारा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होना जरूरी है।

भाजपा को पटखनी दी जा सकती है, ईवीएम का बटन सही जगह दबाएं : इंद्रजीत
सीपीआईएम के पूर्व राज्य सचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा को हराना है। हम उन्हें हरा सकते हैं, बस हमें तय करना होगा कि मतदान के समय बटन सही प्रत्याशी के पक्ष में दबे। जनता को अपना फायदा व नुकसान समझना होगा। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, चक्रवर्ती शर्मा, लवलीन टुटेजा, जगमति सांगवान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें