01सीटीके23..पीजीआई नर्सरी में उपचाराधीन बच्चे। स्रोत : अमर उजाला
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान में 2025 की रात 12:01 बजे पहली किलकारी बच्ची की गूंजी। रात 12 बजे से लोगों ने नववर्ष की खुशियां मनानी शुरू कर दीं, लेकिन कुछ परिवारों में नए मेहमान आने से खुशियां दोगुनी हो गईं।
नए साल पर 39 से ज्यादा माताओं ने पुत्र व पुत्रियों को जन्म दिया। बच्चों की किलकारी से पूरा अस्पताल गुंजायमान रहा। रात 12 बजे से बुधवार रात 8 बजे तक पीजीआईएमएस में 16 कन्याएं व 15 पुत्रों का जन्म हुआ। वहीं, सामान्य अस्पताल रात 8 बजे तक बेटियों व एक बेटे का जन्म हुआ। वहीं, नववर्ष पर परिवार में नए मेहमान के आने पर दादी व नानी ने अस्पताल परिसर में ही मिठाइयां बांटी।
नागरिक अस्पताल की चिकित्सक ने बताया कि रोजाना औसतन 10 बच्चों की यहां डिलिवरी होती है, लेकिन नववर्ष पर जो माता-पिता बनते हैं, उनकी खुशी अलग होती है। उनका जन्मदिन किसी के लिए भी याद रखना आसान होता है, क्योंकि वह माह के पहले दिन ही जन्म लेते हैं।
यह पहली बार बने माता व पिता
सरिता पति अर्जुन निवासी गोहाना रोड, मनीषा पति सतिंद्र निवासी सुखपुरा चौक, बबीता पति चंदन पाठक निवासी नेहरू कॉलोनी, अनिता पति बंटी निवासी किला रोड, कविता पति रवि निवासी रुपया चौक।
01सीटीके23..पीजीआई नर्सरी में उपचाराधीन बच्चे। स्रोत : अमर उजाला