04jjrp02- लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते डीसी। स्रोत : प्रचार
- फोटो : Samvad
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान डीसीपी झज्जर धारणा यादव भी उपस्थित रहीं। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी लगभग आधा दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और शिकायतकर्ता से संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समाधान की गुणवत्ता और संतुष्टि सुनिश्चित हो सके।