झज्जर। चरखी दादरी स्थित निजी क्रिकेट अकादमी मैदान में खेले गए यूथ क्रिकेट लीग मुकाबले में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आनंद क्रिकेट अकादमी को 81 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 263 रन बनाए। टीम की ओर से इशिका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 90 रन बनाए, जबकि चंद्रभान ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनंद क्रिकेट अकादमी की टीम 25.2 ओवर में 182 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संदीप कुमार ने 38 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया। गुलिया टीम के पंजाल ने तीन विकेट हासिल किए। आयुष लोहचब को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि इशिका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पंजाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।