संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया इसमें अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के साथ नागरिकों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में पहुंची हर समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। संबंधित विभाग समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए नागरिक से बात करें व उसे विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी देकर संतुष्ट करें।
इस अवसर पर डीएमसी जितेंद्र सिंह, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, एलडीएम महावीर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया व अन्य उपस्थित रहे।
सांपला व महम में भी सुनी समस्याएं
जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय के अलावा सांपला व महम उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविर आयोजित किए गए। महम उपमंडल में दो शिकायतें समाधान शिविर में पहुंची। इनको संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक हिदायतों सहित निपटारा करने के लिए सौंपा गया।