रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय को पावर प्वाइंट एंड चाक व बोर्ड प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता सोमवार को आयोजित की गई। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए गणित के विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक प्रेजेंटेशन दी। मुख्य अतिथि नरेंद्र हुड्डा, गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. यशपाल, डॉ. सुषमा, डॉ. बबीता, डॉ. प्रवेश मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कीर्ति प्रथम, अंतिम द्वितीय, सोनिया तृतीय व अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। संवाद