फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार्यस्थल पर मिलेगा पांच मिनट का योग ब्रेक : डीसी

Mon, 23 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकार ने कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल बनाने और कर्मचारियों को तनावमुक्त रहकर कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से प्रतिदिन पांच मिनट का योग ब्रेक (वाई ब्रेक) देने का निर्णय लिया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि योग ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को कुछ ऐसी क्रियाएं और योगासन करने होंगे, जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। योग ब्रेक पांच मिनट का होगा।
विज्ञापन

इस दौरान शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जाएंगी। हरियाणा योग आयोग की ओर से जिला सचिवालय में स्थित कार्यालयों में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का योग ब्रेक देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इस लघु योगाभ्यास की अनुशंसा आयुष मंत्रालय ने की है। योग ब्रेक से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें