फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीजीआई की ओपीडी में भी लगाई जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जल्दी ही जिले के हर वयस्क व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। इसके तहत अब पीजीआई की ओपीडी में भी लोगों का वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां लोग अपने आधार कार्ड के साथ आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इस बारे में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों व पीजीआई निदेशक के बीच हुई बैठक में फैसला लिया गया।
विज्ञापन

महामारी से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन लगाकर सुरक्षित बनाने का प्रयास तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 118 सरकारी केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक वैक्सीन लगाने के साथ अब पीजीआई की ओपीडी में भी दो और केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। ये केंद्र बुधवार सुबह ओपीडी समय में शुरू होंगे। ओपीडी रहने तक यहां रोजाना आने वाले औसतन छह हजार मरीजों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए वैक्सीन, सिरिंज व अन्य सुविधा सिविल सर्जन कार्यालय मुहैया कराएगा। पीजीआई के एसपीएम विभाग के तहत इन केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। इससे पूर्व निदेशक डॉ. रोहताश कंवर यादव, डॉ. वरुण, डॉ. विनोद ने जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहान व डॉ. राजबीर सभरवाल से बातचीत की। यहां दोनों ने टीकाकरण अभियान को तेज करने पर मंथन किया। इसी के तहत कोवैक्सीन व कोविशील्ड वैक्सीन ओपीडी में भी लगाए जाने का फैसला हुआ।
881646 को लगी वैक्सीन
जिले में अब तक 881646 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 625006 लोगों को पहली व 256640 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। फिलहाल विभाग का प्रयास पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए 118 सरकारी केंद्रों के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं के शिविरों के आयोजन के जरिये टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीजीआई की ओपीडी में बुधवार से वैक्सीनेशन के लिए दो केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। यहां सभी कार्य दिवस में टीकाकरण होगा। इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड दिखाकर यहां टीका लगवा सकते हैं। यहां कोविशील्ड व कौवैक्सीन दोनों वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें