फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रों ने बस स्टैंड पर मांगी भीख, प्रबंधन से मिली धमकी

Fri, 22 Jan 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थियों का अनूठा विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने डिग्री की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर भीख मांग विरोध जताया। हालांकि प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी में लौटे विद्यार्थियों को प्रबंधन से धमकी भी मिली। इसके बाद शाम को कुलपति के साथ हुई वार्ता में भी कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


स्टेट यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी डिग्री की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक घंटे तक बस स्टैंड पर भीख मांग विरोध जताया। इसके बाद छात्र अपनी-अपनी क्लास में पहुंचे। लंच के बाद वहां पर शिक्षक इकट्ठा होकर आ गए।

आरोप है शिक्षकों ने प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने पर पुलिस केस करने की धमकी भी दी गई। हालांकि छात्र अपनी मांग पर अडिग रहे। शाम के समय कुलपति अश्वनी संभरवाल ने भी छात्रों को मीटिंग के लिए बुलाया।
विज्ञापन


यहां पर भी छात्रों ने आरोप लगाया कि मीटिंग के दौरान कुलपति ने समाधान करने की बजाय उनसे अभिभावकों के नंबर मांगे। काफी देर तक कुलपति और छात्रों के बीच चली बातचीत में भी समाधान नहीं निकला। विद्यार्थी अनिल, रितु, राहुल और नवीन ने बताया कि समाधान नहीं होने तक उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


----------
छात्र बिना बताए क्लास से गायब रहते हैं। इसके लिए जो भी विभागीय कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
- प्रो. डी.एस. कपूर, डीन स्टेट यूनिवर्सिटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें