इंटर कॉलेज साफ्टबॉल चैंपियनशिप में मेजबान जाट कॉलेज ने मारी मार ली। महम
की टीम उपविजेता रही। जाट कॉलेज के मैदान में हुई तीन दिवसीय चैंपियनशिप
का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के
साथ जाट कॉलेज प्रथम रहा। वहीं, राजकीय महाविद्यालय महम द्वितीय और यूटीडी
कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। चैंपियनशिप में जाट कॉलेज की टीम के
खिलाड़ी मनोज, नवीन और अशोक कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया।
समापन समारोह
में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ
खेलों में भी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने विजेता टीम को बधाई
दी। इस मौके पर एसो. प्रो. डॉ. रवि देव, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष
डॉ. सुखबीर सिंह सिंधु, डॉ. कुलदीप नारा, डॉ. अशोक खासा, महिमा सांगवान,
डॉ. प्रदीप श्योराण, रोहित राठी, नरेंद्र ढुल और नीतिश लठवाल मौजूद रहे।