फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज: कर्मचारियों का भी होगा इंटरव्यू, फिर होंगे दोबारा भर्ती

Tue, 09 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। कॉलेज में अब नए सिरे से भर्ती करने की सूचना जारी की गई है। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया है, जिसके तहत एसएफएस में काम कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को भी फिर से इंटरव्यू देना होगा। 
विज्ञापन

यदि इसमें पास हुए तो ही नौकरी कर पाएंगे। इस नोटिस के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में तनाव और बढ़ गया है। कॉलेज प्रशासन ने सभी पदों के लिए नया पे ग्रेड भी तय की है और इसी पे ग्रेड पर भर्ती की जाएगी।  कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वैश्य एजुकेशन सोसायटी की ओर से जो भर्ती का विज्ञापन निकाला गया है। उसी आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती होंगी। इसमें एसएफएस के तहत फिलहाल काम कर रहे शिक्षक और कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं। 
भर्ती जरूरत के हिसाब से ही अलग-अलग पदों पर की जाएगी। आवेदन करने वालों को योग्यता और अनुभव का फायदा भी नियमानुसार दिया जाएगा। इस नोटिस के जारी होने के बाद से ही कॉलेज स्टाफ में नाराजगी के स्वर उभरने लगे हैं। कई कर्मचारियों और शिक्षकों का कहना है कि वे कई-कई वर्षों से काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

ऐसे में अब तक किया काम खत्म हो जाएगा और नए सिरे से भर्ती के लिए आवेदन करना होगा। कई तो ऐसे भी हैं जो उम्र दराज हो गए हैं, ऐसे में भर्ती नियमों के तहत यदि उम्र की बंदिश भी लगा दी गई तो वे आवेदन करने के भी हकदार नहीं रहेेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें