डॉ. अरविंद शर्मा।
भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने लोकसभा में कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन अब वह दिन दूर नहीं है, जब प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से भारत सोने का शेर कहलाया जाएगा। सांसद ने लोकसभा में कोरोना की नई लहर को रोकने के लिए तुरंत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की।
सांसद ने अपने वक्तव्य में कहा कि सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सराहनीय कार्य किये हैं और डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्स, सफाई कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, पुलिसकर्मी सहित कोरोना की रोकथाम के लिए जुडे़ प्रत्येक व्यक्ति ने देश के लिए आगे आकर काम किया है। लोकसभा में सांसद ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए देश में पांच हजार ऑक्सीजन प्लांट विकसित किए जा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी रोहतक, झज्जर, कोसली में सामाजिक, धार्मिक संगठनाें सराहनीय कार्य किए हैं। कोरोना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए सांसद ने तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही है।