रोहतक। कलानौर के विष्णु हत्याकांड में सोमवार को एएसजे कपिल राठी की अदालत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। इस दौरान केस में रिकवरी पर एक-दूसरे से सवाल किए गए। अब मामले की तीन जून को सुनवाई होगी।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने 2011 में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान साथियों के साथ कलानौर की अनाज मंडी पहुंचे। यहां झगड़ा होने पर राठी के साले व निगाना गांव निवासी विष्णु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पूर्व विधायक ने तत्कालीन आईजी वी. कामराजा के कार्यालय में समर्पण किया था। लंबे समय से 16 आरोपियों के खिलाफ अदालत में केस चल रहा है।