फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राहत नहीं... आफत की डुबकी

Sun, 18 May 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके08 सोनीपत रोड पर जेएलएन नहर के पास रजवाहे में नहाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
हतक। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ युवाओं में नहर में नहाने की होड़ लगी है। युवाओं की यह होड़ उनकी जान पर भारी पड़ सकती है। शहर के अंदर जलघरों में जाते रजबहे और अन्य नहरों पर प्रतिदिन युवा गर्मी से राहत के लिए डुबकी लगा रहे हैं। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से नहर में नहाने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार को सोनीपत रोड पर जेएलएन नहर के पास रजबहे, भालौठ नहर, बलियाना नहर व झज्जर रोड सहित कई स्थानों पर कुछ बच्चे तो कुछ युवा डुबकी लगाते देखे गए। ऐसे में अभिभावकों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। कभी भी कोई घटना घट सकती है। संवाद
विज्ञापन

नहरों में न नहाने और किसी प्रकार की सामग्री डालने पर प्रतिबंध लगाया है। जेई और बेलदार मौके पर जाकर सभी को समझा रहे हैं। उपायुक्त की ओर से भी सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

- सतीश कुमार, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें