फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टीकाकरण सार्वजनिक जगहों पर आज से प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड, बिजली निगम व नगर निगम में शनिवार से कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाने वालों को जाने नहीं दिया जाएगा। मुख्य गेट पर टीकाकरण का मैसेज या प्रिंट आउट दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा। बसों में सघन चेकिंग के लिए टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा बिना टीका लगे कर्मी को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डिपो जीएम दलबीर फौगाट ने आदेश जारी कर दिए हैं कि बस स्टैंड के तीनों गेटों पर चेकिंग टीमें तैनात रहेंगी। बस स्टैंड में भी लगातार यात्रियों की चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा स्टैंड के बाहर भी बसों में चेकिंग होगी। एडवांस टिकट विंडो पर तभी बुकिंग होगी जब यात्री टीकाकरण का संदेश दिखाएगा। ड्यूटी पर आने वाले प्रत्येक कर्मी को टीकाकरण का सर्टिफिकेट देना होगा।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एके यादव ने बताया कि राजीव गांधी विद्युत सदन के अलावा अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालयों में बिना टीकाकरण के किसी को भी प्रवेश नहीं करने देने के आदेश कर दिए हैं। प्रवेश गेटों पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जो टीकाकरण का मैसेज अथवा सर्टिफिकेट देखने के बाद ही प्रवेश करने देंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार से निगम में शासन से आई हिदायतों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना टीकाकरण किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

आज से दिखाना ही होगा टीकाकरण का प्रमाणपत्र : उपायुक्त
उपायुक्त ने जिला वासियों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शनिवार से टीका न लगवाने वालों को सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। नये साल में सभी सुरक्षित व स्वस्थ रहें। कोरोना संक्रमण फैल रहा है, जो चिंता का विषय है। सुरक्षित रहने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। वंचित लोग कोविड रोधी टीका लगवाएं। एक जनवरी से सरकार की हिदायतों को सख्ती से लागू किया जाएगा। कोविड रोधी टीका न लगवाने वालों को सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे स्थानों पर प्रवेश के समय कोविड रोधी टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
बैंक व गैस एजेंसी में प्रवेश नहीं
सांपला। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया है, उन्हें बैंक व गैस एजेंसी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर भी पाबंदी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 10 हजार लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है, ऐसे लोगाें पर प्रशासन की नजर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें