फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में विकास नहीं, सिर्फ हुए घोटाले : भूपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं, बल्कि घोटाले हुए हैं। विधानसभा के अंदर व बाहर सरकार संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गेस्ट टीचर, कच्चे कर्मचारी, किसान, मजदूर, व्यापारियों समेत हर वर्ग परेशान है। यह बात पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को जिला बार में कही। वह बार के नए प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो की ओर से वकीलों को दिए गए लंच में पहुंचे थे। पूर्व सीएम व उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा रोहतक बार एसोसिएशन के सदस्य हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की तरफ से घोटालों को पुरजोर तरीके से उठाया गया। विपक्ष ने भर्ती घोटाले की जांच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने की मांग उठाई, लेकिन सरकार लीपापोती कर मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने से कतरा रही है। उन्हाेंने कहा कि विधानसभा में उन्हाेंने फोर्टिफाइड राइस का मुद्दा भी उठाया। इसमें भी बड़े स्तर पर घोटाला हुआ, जिसकी जांच होनी चाहिए। सरकार की तरफ से अब तक शराब, रजिस्ट्री और धान खरीद जैसे घोटालों के दोषियों का नाम भी सार्वजनिक नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से छेड़छाड़ व एचएसएससी व एचपीएससी से कर्मचारियों की भर्ती कराने का विरोध किया है। विरोध के चलते सरकार ने फैसले पर पुनर्विचार करने का आश्वासन देना पड़ा। साथ ही इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें