फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्विमिंग, साइकिलिंग, शूटिंग और क्रिकेट के कोच नहीं, खिलाड़ी परेशान

Wed, 29 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29जेएनडी10 :कार्तिक
विज्ञापन
जींद। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन कोचों की कमी के कारण खिलाड़ियों का हुनर निखर नहीं पा रहा। जिले में इस समय कुल आठ कोच कार्यरत हैं जिनमें से दो पिंडरा, दो एकलव्य स्टेडियम और चार अर्जुन स्टेडियम में तैनात हैं। मगर एक साल से स्विमिंग, साइकिलिंग, शूटिंग और क्रिकेट खेलों के कोच नहीं होने से इन खेलों का अभ्यास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बिना कोच के नियमित प्रशिक्षण मिलना संभव नहीं है। खेल में तकनीकी जानकारी और सही मार्गदर्शन के बिना कोई भी खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सकता। अर्जुन स्टेडियम में प्रतिदिन हजारों खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं लेकिन चार ही कोचों के सहारे सभी खेलों को संभालना मुश्किल हो रहा है। वहीं एकलव्य स्टेडियम और पिंडरा केंद्र में भी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है लेकिन कोचों की कमी के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे है।
एक साल से नहीं है कोच
स्विमिंग, साइकिलिंग, क्रिकेट और शूटिंग जैसे खेलों में भी खिलाड़ी खुद अभ्यास कर रहे हैं लेकिन कोच न होने के कारण अभ्यास नहीं पा रहे। क्रिकेट में भी कोच की नियुक्ति न होने से युवा खिलाड़ियों को या तो कहीं दूसरे शहर में जाकर अभ्यास करना पड़ता है या फिर किसी निजी अकादमी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बॉक्स
बिना कोच सही दिशा में अभ्यास कर पाना मुश्किल है। जब तक प्रशिक्षित कोच मार्गदर्शन नहीं देगा तब तक वे खेल नहीं सकते। स्वीमिंग और साइकिलिंग के खिलाड़ी बिना निगरानी के अभ्यास नहीं कर पा रहे।-कार्तिक, खिलाड़ी
बॉक्स
शूटिंग और क्रिकेट के खिलाड़ियों को भी तकनीकी मार्गदर्शन की जरूरत होती है। खिलाड़ियों ने खेल विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द कोचों की नियुक्ति की जाए ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।-अंकित, खिलाड़ी
वर्जन
जिले में खेलों के कोचों की कमी है। इसको लेकर कई बार निदेशालय को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन नए कोचों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। -रामपाल हुड्डा, जिला खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद

29जेएनडी10 :कार्तिक

29जेएनडी10 :कार्तिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें