फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, आज हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। रात व दिन के तापमान में भी दोगुना अंतर बना हुआ है। इससे पहले दिन का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 204 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें