फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएचएम कर्मचारी 9 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय का करेंगे घेराव

Sun, 05 Jul 2026 09:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एनएचएम कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने अपनी मांगों को लेकर एक निजी होटल में बैठक की। इसमें प्रदेश भर से 50 से अधिक पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में उच्च न्यायालय के नियमित केस के आदेशों को सभी कर्मचारियों पर लागू करने पर चर्चा हुई। 7वें वेतन आयोग को धरातल पर उतारने का कार्यसूची भी शामिल था।
विज्ञापन

संगठन विस्तार के तहत बाकी जिलों में जल्द जिला कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सामने बात रखने का फैसला किया।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगें पूरी नहीं कीं तो आगामी 9 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री के अटेली स्थित शिविर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदेश महासचिव डॉ. अरुण वर्मा ने कहा कि कोरोना काल से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को वेतन विलंब, सशर्त अनुबंध और वर्दी भत्ता न मिलने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें