संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मडूटा) के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। अध्यक्ष और सचिव पद पर मुख्य मुकाबला है। अध्यक्ष पद पर प्रदीप गहलोत और वनीता रोज, वहीं सचिव पद पर महेश कुमार और सपना शर्मा मैदान में हैं। दोनों पैनलों ने अंतिम समय तक जनसंपर्क अभियान तेज रखा। चुनाव अधिकारी प्रो. वजीर नेहरा ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमों के तहत निष्पक्ष होगी। मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए जाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर अरुण हुड्डा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के आठों पदों पर भी सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इस बार अध्यक्ष और सचिव पद के चुनाव परिणाम को लेकर अधिक दिलचस्पी है।