रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव ''उड़ान'' का शुभारंभ हुआ। वीरवार को पहले दिन ग्रुप डांस जरनल में नेकीराम कॉलेज रोहतक ने प्रथम, लाल नाथ हिंदू कॉलेज रोहतक ने द्वितीय और राजकीय महिला कॉलेज रोहतक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी काव्य पाठ में हिंदू कॉलेज सोनीपत ने प्रथम, किशोरी कॉलेज रोहतक ने द्वितीय और राजकीय महिला कॉलेज लाखनमाजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और गेस्ट ऑफ ऑनर सतीश नांदल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थी एक नवीन उड़ान भर रहे हैं। आज का युवा उड़ान भरेगा तो ही देश ऊपर जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले ही महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता। भारतीय लड़कियां किसी से पीछे नहीं हैं।
सायंकालीन स्तर के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल और राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान रहीं। प्रथम दिन की शुरुआत से ही बच्चों में युवा महोत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिला।
युवा महोत्सव में रोहतक, सोनीपत जोन के 35 कॉलेज के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें 45 विधाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह सांगवान और आयोजनकर्ता सचिव सुनीता रानी के निर्देशन में हुआ।
परिणाम
डिक्लेमेशन इन संस्कृत में किशोरी कॉलेज रोहतक ने प्रथम, गीता विद्या मंदिर कॉलेज सोनीपत ने द्वितीय, राजकीय महिला कॉलेज रोहतक ने तृतीय, संस्कृत लोक उच्चारण में लाल नाथ हिंदू कॉलेज रोहतक प्रथम, गौड़ कॉलेज रोहतक ने द्वितीय और राजकीय कॉलेज गोहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में हिंदू गर्ल्स कॉलेज ने प्रथम, सीआर कॉलेज रोहतक द्वितीय, यूटीडी एमडीयू रोहतक ने तृतीय, काव्य पाठ अंग्रेजी में गीता विद्या मंदिर कॉलेज सोनीपत प्रथम, वैश्य कॉलेज रोहतक ने द्वितीय, नेकीराम कॉलेज रोहतक ने तृतीय स्थान और कोरियोग्राफी में गीता विद्या मंदिर कॉलेज सोनीपत प्रथम, सीसीएएस जैन कॉलेज सोनीपत ने द्वितीय और राजकीय महिला कॉलेज रोहतक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
22-पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुति देती
22-पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुति देती
22-पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुति देती