फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवरात्र आज से हो रहा शुरू तो किला रोड बाजार में उड़ रही धूल

Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32 किला रोड बाजार में अधूरा पड़ा टाइल लगाने का कार्य, ज्यादातर बाजार में उड़ रही धूल। अमर उजाला - फोटो : तिलकपुर पीएचसी में आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहा है तो दूसरी तरफ शहर के किला रोड बाजार में धूल उड़ रही है। अस्सी प्रतिशत सड़क पर टाइल तक नहीं लगी है। व्यापारी दो बार निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं मगर कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पार्षद का कहना है कि नवरात्र में काम पूरा होना संभव नहीं है। हालांकि, ठेकेदार का कहना है कि रविवार को टाइल लगाने का काम फिर शुरू कर दिया है। जल्द ही काम पूरा किया जाएगा।
गत वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम की तरफ से 1.40 करोड़ रुपये की लागत से किला रोड बाजार में विकास कार्यों का टेंडर लगाया गया था। अभी अस्सी प्रतिशत तक सड़क का काम अधूरा पड़ा है। बाजार के व्यापारियों का कहना है कि उनको उम्मीद थी कि नवरात्र तक सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पहले नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा बावजूद इसके अभी अस्सी प्रतिशत सड़क पर धूल उड़ रही है। ठेकेदार व निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
पार्षद बोले-10 दिन और लगेंगे, अभी सड़क तोड़नी बाकी
अधिकारियों व ठेकेदार को लगातार कहा कि नवरात्र से पहले काम पूरा किया जाए। ठेकेदार मल्हेराम का कहना है कि बहादुरगढ़ के पास फैक्टरी से टाइल आती थी। वहां जलभराव के कारण काम ठप हो गया था। रविवार को दोबारा टाइल मंगवाकर काम शुरू करवा दिया है। अभी काम पूरा होने में 10 दिन लगेंगे। टाइलों की सैंपल रिपोर्ट आ गई है जिसमें गुणवत्ता सही मिली है।
आयुक्त ने पहले 15 तो बाद में 17 सितंबर तक का दिया था समय
किला रोड बाजार के विकास कार्य को पूरा करवाने के लिए निगम आयुक्त से मिले थे। आयुक्त ने ठेकेदार को पहले 15 तो बाद में 17 सितंबर तक काम पूरा करने की हिदायत दी थी। अभी तक बाजार की सड़क नहीं बन सकी है। सोमवार से नवरात्र के पहले दिन के साथ त्योहार का सीजन शुरू हो रहा है। फिर भी व्यापारी धूल के बीच बैठने के लिए मजबूर हैं। -बिट्टू सचदेवा, पूर्व प्रधान, किला रोड बाजार।
प्रधान बोले-ठेकेदार से कहा है दिन-रात काम करवाएं
बाजार में सीवर लाइन व खंभों का काम पूरा हो चुका है। ठेकेदार से कहा है कि बाजार में काम करवाएं ताकि जल्दी काम हो जाए। उनका अनुमान है कि पांच दिन में सड़क बन जाएगी। -जगदीश धींगड़ा, प्रधान, किला रोड बाजार
किला रोड बाजार में रविवार को टाइल लगाने का काम शुरू करवा दिया गया। अधिकारियों व ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है कि काम जल्दी पूरा करवाएं ताकि व्यापारियों के कारोबार में दिक्कत न आए। -डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम।

32 किला रोड बाजार में अधूरा पड़ा टाइल लगाने का कार्य, ज्यादातर बाजार में उड़ रही धूल। अमर उजाला- फोटो : तिलकपुर पीएचसी में आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

32 किला रोड बाजार में अधूरा पड़ा टाइल लगाने का कार्य, ज्यादातर बाजार में उड़ रही धूल। अमर उजाला- फोटो : तिलकपुर पीएचसी में आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

32 किला रोड बाजार में अधूरा पड़ा टाइल लगाने का कार्य, ज्यादातर बाजार में उड़ रही धूल। अमर उजाला- फोटो : तिलकपुर पीएचसी में आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें