फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए देशभर से जुटेंगे एक हजार खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - एमटी 2
विज्ञापन

---
राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए देशभर से जुटेंगे एक हजार खिलाड़ी
- 26 से 30 दिसंबर तक राजीव गांधी खेल परिसर और एमडीएन स्कूल में होंगी हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं
- डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- नगराधीश महेश कुमार नोडल अधिकारी नियुक्त, 10 कमेटियां गठित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हैंडबॉल के राष्ट्रीय स्कूल खेलों की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आरएस वर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि हैंडबाल के राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आयोजन 26 से 30 दिसंबर तक राजीव गांधी खेल परिसर और एमडीएन स्कूल में किया जायेगा। इस आयोजन में पूरे भारत से लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग लेने पहुंचेंगे। उपायुक्त ने इस बडे़ आयोजन के लिए खिलाड़ियों के खाने-पीने, ठहरने, यातायात, खेल मैदानों सहित अन्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्तर के सफल आयोजन के लिए नगराधीश महेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। महिला व पुरुष वर्ग में होने वाले इन खेलों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों व निर्णायक मंडल के लिए अलग से रहने व मैदानों का समुचित प्रबंध करते हुए राजीव गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। खेलों में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए प्रतियोगिता के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के ठहराव के लिए पांच विद्यालयों में प्रबंध किया गया है। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं राजीव गांधी खेल परिसर और महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं एमडीएन पब्लिक स्कूल में होंगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए दस कमेटियों का गठन कर दिया है जो नोडल अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से खिलाड़ियों को लाने का प्रबंध
दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से ठहराव स्थल तक लाने व ठहराव स्थल से खेल परिसर तक पहुंचाने के लिए यातायात के साधनों का प्रबंध कर किया गया है। इस मौके पर नगराधीश महेश कुमार, एसडीएम महम अभिषेक मीणा, डीएसपी गोरखपाल, डीईओ परमेश्वरी हुड्डा, सीएमजीजीए दिव्या लोहिता, जिला खेल अधिकारी सुखबीर सिंह व बीईओ कृष्णा फौगाट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें