फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नपा की टीम ने किया दुकानदारों का सामान जब्त

विज्ञापन
06jjrp11- बेरी। कस्बे से अतिक्रमण हटाते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बेरी। मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से सड़क पर कई-कई फीट अतिक्रमण करने की शिकायत पालिका अधिकारियों को पिछले कई दिनों से मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद पालिका अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर शुक्रवार को बस स्टैंड, मेन बाजार, शिव चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए शिव चौक पर पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने टीम को देखते ही अपना सामान उठाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण अभियान के दौरान टीम ने अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया और कहा कि अगर भविष्य में दुकानदार अतिक्रमण करते है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में सफाई दरोगा प्रदीप कुमार, विकास, अजय सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

दुकानों के आगे कूड़ा मिलने पर होगा चालान

नगर पालिका जेई ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपनी दुकान में डस्टबिन रखना चाहिए। जब सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रेहड़ी लेकर आते हैं, आप कूड़े को उसमें डाले। अगर किसी दुकान के बाहर कूड़ा मिला तो पालिका अधिकारियों की तरफ से उस दुकानदार का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

बाजार में अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। टीम ने जाकर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया है। भविष्य में कोई भी दुकानदार अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोहित लोहचब, जेई नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें