फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर से देहात तक चोरी की छह वारदात, आप नेता के प्लॉट का गेट भी ले गए

Thu, 02 Feb 2023 09:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

हरियाणा के रोहतक में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
सीसीटिवी कैमरा में कैद चोरी करने वाले युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके के ठंड के बीच चोरों की पौ बाहर है। शहर से लेकर देहात तक चोर छह जगह ताले तोड़कर नकदी, जेवरात और सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में सिटी, सदर, सांपला, आईएमटी और आर्य नगर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


केस एक : गेट ही नहीं सामान भी ले गए चोर
आप के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटे ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी है कि डीएलएफ कॉलोनी में डीएवी स्कूल के नजदीक प्लॉट है, जहां लोहे का गेट लगा हुआ था। 31 जनवरी की सुबह वह प्लॉट में गया तो गेट गायब मिला। साथ ही प्लॉट के अंदर रखा सामान बिखरा मिला। आर्य नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

केस दो : कारोर के कोठड़े में चोरी, चोर कैमरे में कैद
कारोर गांव निवसाा सुभाष ने आईएमटी थाने में शिकायत दी है कि खेत में उसने कृषि उपकरण रखने के लिए कोठड़ा (कमरा) बना रखा है। उसमें पहले भी हो चुकी चोरी के कारण वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। 30 जनवरी को वह कमरे में गया तो ताला टूटा मिला। अंदर से इंजन की दो पुली, दो लोहे के पाइप व दूसरा लोहे का सामान चोरी मिला। उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें एक युवक सामान चोरी करते हुए दिखाई दिया, लेकिन वह पहचान में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


केस तीन : नेहरू कालोनी का फर्नीचर व्यापारी कहा था बाहर, पीछे से निकाली नकदी व जेवरात
नेहरू कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फर्नीचर का कारोबार करता है। 29 जनवरी को लकड़ी का सामान लेने के लिए यमुनानगर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी मायके बहादुरगढ़ गई हुई थी। 30 जनवरी को पड़ोसी योगश ने फोन करके बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। ताला टूटा हुआ है। वे रोहतक आए तो अंदर जाकर देखा कि एक तोले सोने की चेन, तीन तोले का हार, माथे का टीका, ओम सहित अन्य जेवरात व 7 हजार रुपये चोरी मिले।

केस चार : गोपालपुरा में जेवरात चोरी, सीसीटीवी में चार युवक कैद
गोपालपुरा की रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को वह शादी में गई हुई थी। पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। उसने देवर नितिन को फोन किया तो उसने घर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चार सोने की अंगूठी, तगड़ी, तीन जोड़ी पाजेब सहित अन्य जेवरात, एलसीडी व 25 हजार रुपये गायब मिले। सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो चार युवक वारदात अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

केस पांच : ब्राह्मणवास के टावर से बैटरी व तार चोरी
बीएसएनएल के जेई सुनील कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी है कि ब्राह्मणवास में टावर लगाया गया है। 31 जनवरी को गांव का टावर डाउन होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर जांच की तो बैटरी और तार के अलावा अन्य सामान चोरी मिला।

केस 6 : करौंथा में तार चुराकर ले गए
बिजली की प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सावन निवासी मायना ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी कंपनी ने जिले के नौ गांवों में बिजली सप्लाई का ठेका लिया है। 16 जनवरी को गांव के तारों के तीन ड्रम पानी की डिग्गी में उतरवाए थे। 20 जनवरी को जाकर देखा तो वे चोरी मिले। डिग्गी चौकीदार से पूछा तो उसने बताया कि रात को अज्ञात चोर दो लाख तक के तार ले गए।

सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी है कि वे गश्त तेज करें। साथ ही वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़े। सीआईए की टीमें भी चोरी की वारदात करने वालों की धर-पकड़ कर रही हैं। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें