रोहतक। शहर के शीतल नगर में फरवरी माह में हुई माडल टाउन के युवक सुमित पिलानिया की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 10 माह बाद मंगलवार को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी ओमप्रकाश ने दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को शीतल नगर से उसके बेटे सुमित को संदिग्ध हालात में पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। पीजीआई में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा था। अब फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि सुमित के शरीर में कीटनाशक की मात्रा ज्यादा थी। इससे साफ है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। मामले में कार्रवाई की जाए।