फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम चुनाव... मेयर के पद पर निगाह, 1352 ईवीएम से होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। हर किसी की निगाह मेयर पद पर है, जो बीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो सकता है। 2013 में एससी महिला व 2018 में सामान्य वर्ग से मेयर चुना गया था, साथ ही मतदान के लिए 1352 ईवीएम जल्द डीडीपीओ कार्यालय से निगम चुनाव कार्यालय में लाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम आयुक्त ने एलओ, जेई व क्लर्क की ड्यूटी तय कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस की राजनीति जहां रोहतक से चलती है, वहीं भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी रोहतक में ही है। ऐसे में रोहतक नगर निगम मेयर का चुनाव कांग्रेस व भाजपा के लिए बेहद अहम है। 2013 में कांग्रेस की महिला पार्षद रेणू डाबला शहर की पहली मेयर बनीं, जो एससी वर्ग से हैं। हालांकि, बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं और पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर कलानौर से लड़ा। 2018 में भाजपा के मनमोहन गोयल ऐसे पहले मेयर बने, जिनको सीधा जनता ने वोट डालकर चुना। गोयल पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशन दास के बेटे हैं। सेठ श्रीकिशन दास पहले कांग्रेस के बाद हविपा में शामिल रहे। बंसीलाल सरकार में 1996 में मंत्री भी बने। नगर निगम का अब 2025 में तीसरा चुनाव होगा, जिसमें शहर के करीब दो लाख से ज्यादा मतदाता सीधा वोट डालकर मेयर का चुनाव करेंगे। ऐसे में सबकी निगाह इस बात पर टिकी हैं कि मेयर का पद सामान्य रहेगा या किसी वर्ग के लिए आरक्षित होगा। वार्डों को ड्राॅ के माध्यम से 23 दिसंबर को आरक्षित किया जाएगा। जबकि मेयर का पद आरक्षित होगा या नहीं, इसका फैसला मुख्यालय स्तर पर लिया जाएगा।
डीएमसी बनाए गए नोडल अधिकारी, वार्ड आरक्षित करवाकर भेजने की जिम्मेदारी
नगर निगम संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि 23 दिसंबर को नगर निगम के 22 वार्डों में से एससी, बीसी व महिला वर्ग के लिए वार्ड ड्राॅ के माध्यम से आरक्षित किए जाएंगे। ऐसे में पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाने की जिम्मेदारी डीएमसी जितेंद्र कुमार की रहेगी। उनको नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है, जबकि निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जेई रमन मलिक व क्लर्क राजेश रंगा की ड्यूटी तय की है कि वे डीडीपीओ कार्यालय से 1352 ईवीएम व 1286 बीयू मशीन डीडीपीओ कार्यालय एवं स्टोर से नगर निगम कार्यालय में लेकर जाएंगे। उनको सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा। एलओ ईवीएम लाने के लिए वाहन व 10 कर्मचारी उपलब्ध करवाएंगे। ईवीएम दिन-रात कड़ी सुरक्षा में रखी जाएंगी।वार्ड अनुसार मतदाता सूची तैयार करने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से वार्ड अनुसार मतदाता सूची तैयार की जा रही हैं, क्योंकि नई वार्डबंदी में सभी वार्डों की सीमाएं बदल गई हैं। ऐसे में मतदाता सूची भी उसी हिसाब से तैयार की जा रही है।
पहले चरण में कलानौर नपा के चुनाव तय, निगम पर फैसला बाकी
राज्य चुनाव आयोग पहले चरण में फरवरी में कलानौर नगर पालिका का चुनाव करवाने का निर्णय ले चुका है। नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज गति से की जा रही है। आयोग पहले चरण में ही रोहतक निगम के चुनाव करवा सकता है। हालांकि, निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें