रोहतक। रोहतक के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में एमएससी रसायन विज्ञान का कोर्स शुरू हो गया है। इस कोर्स में इच्छुक विद्यार्थी इसी सत्र में दाखिला ले सकते हैं।
पीजी में दाखिले के साथ ही नेकीराम कॉलेज में एमएससी रसायन विज्ञान का कोर्स भी शुरू हो रहा है। कॉलेज में इसकी 40 सीटें स्वीकृत की गई हैं। विद्यार्थी कोर्स के लिए 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अगले दिन 29 जुलाई की शाम तक वे अपने आवेदन में सुधार करने के साथ कॉलेज में आकर दस्तावेजों की जांच करा सकेंगे।
30 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची
पीजी में प्रवेश के लिए 30 जुलाई को प्रोविजन मेरिट सूची जारी होगी। इसके अगले दिन पहली फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थियों को एक से चार अगस्त का समय फीस जमा कराने के लिए दिया जाएगा। दूसरी मेरिट सूची पांच अगस्त को जारी होगी।
वर्जन
पीजी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हाे गई है। विद्यार्थी नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में इस बार एमएससी रसायन विज्ञान में भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए एमडीयू से कोर्स की अनुमति मिल गई है।
डाॅ. अनिल कुमार, नोडल अधिकारी, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।