महम के गांव चिड़ी में स्वास्थ्य शिविर के दौरान रोगियों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : :शहर के एक कोल्ड स्टोर में पसरे आलू।
महम। लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों के सहयोग से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यपाल की अध्यक्षता में शिव भक्तों के लिए स्वास्थ्य शिविर और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर में दो दिन में करीब 500 शिव भक्तों का प्राथमिक उपचार किया गया और लगभग 700 शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उपरोक्त भंडारे एवं शिविर में मुख्य भूमिका एमपीएचडब्ल्यू सुरेंद्र अत्री, चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज, नर्सिंग ऑफिसर प्रीति, सुदीप, सुनील,अनिल व देवेंद्र भी सहयोग रहा। संवाद