रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। विज्ञप्ति
रोहतक और झज्जर को अयोध्या रेलवे जंक्शन तथा खाटू श्याम तक जोड़ने के लिए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से बुधवार देर शाम को मुलाकात की। इसके अलावा कई अन्य प्रोजेक्टों की मांग रखी। साथ ही सांसद ने देश के पहले रेलवे ट्रैक की सौगात व अन्य कॉरिडोर को मंजूरी देने पर आभार जताया।
सांसद ने कहा कि प्रदेश को रेलवे मंत्रालय ने कई नई ट्रेनों के परिचालन व ठहराव की सौगात दी है। इसके लिए सांसद ने मुख्यमंत्री का भी आभार जताया। सांसद ने कहा कि एलिवेटिड ट्रैक का निर्माण कर सरकार ने प्रदेश वासियों को एक बड़ी सौगात दी है। सांसद ने पलवल से कुंडली तक के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की मंजूरी पर भी आभार जताया। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।