फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में मां ने बेटी के साथ नहर में लगाई थी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में बेटी के साथ बही मां घर से झगड़ा करके निकली थी। घरेलू विवाद के चलते ही उसने बेटी को साथ लेकर नहर में छलांग लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। रविवार को महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, बेटी का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को शोरा कोठी निवासी महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के बयान पर इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। महिला घर से झगड़ा करके गई थी। घरेलू विवाद के कारण वह नहर में कूदी थी। उसकी बेटी सुरक्षित है, जिसका पीजीआई में इलाज चल रहा है।
बता दें कि शनिवार शाम को किसी ने जेएलएन में दो महिलाओं को बहते देखा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और दोनों को नहर से निकाल कर पीजीआई पहुंचाया। यहां शोरा कोठी इलाके में रहने वाली सीमा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसकी बेटी पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें