फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मां-बेटी बही, मां की मौत, बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में शनिवार शाम को मां-बेटी बह गई। कन्हेली हेड पर दोनों को नहर से निकाल कर पीजीआई पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी का उपचार चल रहा है। पुलिस देर रात तक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

शनिवार शाम को किसी ने जेएलएन में दो महिलाओं को बहते देखा। इसकी सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से दोनों को निकाल कर पीजीआई पहुंचाया। जांच में इनकी पहचान शहर के शोरा कोठी इलाके में रहने वाली सीमा और प्रीति रूप में हुई। इन दोनों के नहर में बहने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। वे नहर में गिरी हैं, कूदी हैं या किसी ने धक्का दिया है, इस बारे में कोई भी कुछ नहीं बता रहा है। पीजीआई में डॉक्टरों ने सीमा (46) को मृत घोषित कर दिया। जबकि 17 वर्षीय प्रीति का इलाज चल रहा है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि नहर में दो महिलाओं के बहने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने कन्हेली हेड से उन्हें बाहर निकाल कर पीजीआई पहुंचा। इनकी पहचान मां-बेटी के रूप में हुई है। मां की मौत हो चुकी है। बेटी का उपचार चल रहा है। इसके परिवार को बुलाया गया है। इसके बाद घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें