फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद और दूषित हुई हवा

विज्ञापन
दीपावाली पर हुई जमकर आतिशबाजी के बाद आसमान में छाया धुएं का गुबार। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। हमारी हवा दूषित होने लगी है। दिवाली पर हुई धमाकेदार आतिशबाजी ने हवा को और दूषित करने का काम किया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार पटाखों के विस्फोट से उत्पन्न हुई जहरीली गैसों व धूल कणों में वृद्धि से एक्यूआई का स्तर 190 तक पहुंच गया है। जबकि सोमवार को आतिशबाजी से पहले एक्यूआई 108 के आसपास था। पिछले 24 घंटे में इसमें करीब 90 की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

दिवाली की रात शहर व गांवों में धड़ल्ले से आतिशबाजी हुई। प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बिके भी और चले भी। नतीजतन हवा की गुणवत्ता पहले के मुकाबले ज्यादा खराब हो गई है। दिवाली की रात आतिशबाजी से पहले तक स्थिति ठीक रही। इस दौरान एक्यूआई का स्तर 108 के करीब रहा। इसके बाद देर रात तक हुई आतिशबाजी ने अपना असर पर दिखाया। यही वजह रही कि 24 घंटे बाद मंगलवार रात करीब दस बजे तक एक्यूआई का स्तर बढ़ कर 191 पहुंच गया। इसके सुधार कम व वृद्धि की आशंका अधिक है। आने वाले दिनों में एक्यूआई के 200 पार तक पहुंचने की आशंका है।
दिल्ली समेत पड़ोसी जिलों की हालात ज्यादा खराब
प्रदूषण को लेकर दिल्ली व रोहतक के पड़ोसी जिलों के हालात ज्यादा खराब हैं। जहां रोहतक का एक्यूआई 200 से कम है, वहीं दिल्ली, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रेवाड़ी का एक्यूआई 250 से 300 का स्तर छू रहा है। यह चिंता का विषय है। हालांकि हम इनके मुकाबले बेहतर हैं, मगर हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने से स्थिति यहां भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें