रोहतक। शहर की साईंदास कॉलोनी में चोर एक मकान में घुसकर मंदिर के दानपात्र व इनवर्टर की दो बैटरी चुराकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक सूरज प्रकाश ने दी शिकायत में बताया कि उसने मकान के अंदर ही मंदिर बना रखा है, जहां एक दानपात्र रखा है। परिवार के लोग उस दानपात्र में नकदी डालते रहते हैं। पैसे एकत्रित होने पर उस राशि को सामाजिक संस्थाओं को दान दे देते हैं। दिवाली की रात चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और दानपात्र व इनवर्टर की दो बैटरी चुराकर ले गए। ब्यूरो