फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिस व मिसेस रोहतक 2026 फैशन शो विजेता सम्मानित

Mon, 27 Jul 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20-मिस व मिसेस रोहतक 2026 फैशन शो के दौरान मौजूद प्रतिभागी व समाजसेवी राजेश जैन। स्रोत: पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एलपीएस बोसार्ड ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में मिस व मिसेस रोहतक-2026 फैशन शो का आयोजन किया। इसमें 67 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता एम्पावरमेंट, सुपर वूमेन तीन श्रेणियों में हुई। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व प्रतिभा को मंच देना था। प्रत्येक प्रतिभागी को एलपीएस बोसार्ड की ओर से स्मृति उपहार मिला। विजेता प्रतिभागियों को 11,000 रुपये नकद, सिल्वर कॉइन और क्राउन देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक प्रीति कादयान (मिसेस कॉन्जेनियलिटी-2025) और डॉली सतीजा (मिसेस हरियाणा) थीं। उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और मंच संचालन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। मुख्य अतिथि राजेश जैन, विकास बंसल, संदीप गर्ग और श्वेता चुघ थे। कार्यक्रम का मंच संचालन पल्लवी तुषार हांडा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें