फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात, फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल

Tue, 02 Dec 2025 06:10 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर,रोहतक

सार

पड़ोसी युवक पर नाबालिग के साथ फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले के एक कस्बे में पड़ोसी युवक पर नाबालिग के साथ फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। गर्भवती होने पर एक महिला के सहयोग से उसका गर्भपात करवा दिया। सांपला पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह किराये पर रहती है। उसकी बेटी (16) पड़ोस में रहने वाले युवक को जानती थी। एक दिन युवक ने उसकी बेटी को साथ बैठाकर जूस पिलाया और फोटो खींच ली। करीब एक साल पहले फोटो दिखाकर धमकी दी कि अगर वह होटल में नहीं आई तो यह फोटो सभी को दिखा देगा।

महिला का आरोप है कि डर के मारे उसकी बेटी होटल में चली गई जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। उसकी बेटी के पास मोबाइल फोन नहीं है। ऐसे में पड़ोस की एक महिला दोनों की बातचीत करवाती थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, महिला को जब पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पिछले माह गोली खिलाकर उसकी बेटी का गर्भपात करवा दिया। उसे पूरे मामले का अब पता चला है। 18 नवंबर को भी आरोपी ने डरा-धमकाकर उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें