फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU में गुंडागर्दी: बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो लेकर आए बदमाश... छात्र को कुचलने की कोशिश; देखें खौफनाक Video

Wed, 17 Dec 2025 04:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

एमडीयू में शराररती तत्व बुलेटप्रूफ गाड़ी लेकर घुस गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शरारती तत्वों ने एक छात्र को कुचलने का प्रयास किया जब मौके पर मौजूद छात्रों ने गाड़ी पर पत्थराव किया तो स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए। 
विज्ञापन
छात्रों को कुचलने का प्रयास करता स्कॉर्पियो सवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमडीयू में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बदमाश घुस गए और उन्होंने छात्रों को कुचलने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मौके पर मौजूद कुछ छात्र गाड़ी पर पत्थर मारते हुए दिख रहे हैं। इस घटना में एक छात्र को गाड़ी ने टक्कर मारी जिसमें वह दूर जाकर गिरा। वहीं, एक अन्य छात्र गाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। छात्रों ने जब गाड़ी पर पत्थर बरसाए तो स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। अभी तक मामले को लेकर शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन


बुलेटप्रूफ गाड़ी में आए थे शरारती तत्व 

जानकारी के मुताबिक शरारती तत्व बुलेटप्रूफ गाड़ी में आए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि बाहर से आई गाड़ी को एमडीयू के गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने क्यों नहीं रोका? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक छात्र को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, जो पेड़ के सहारे गिरकर बाल-बाल बचा। इसके बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हमलावरों की गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर दुष्यंत चौटाला ने किया पोस्ट

दुष्यंत चौटाला ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा क्या ये प्रदेश की कानून व्यवस्था है? कि हमला करने के इरादे से आये बदमाश अब यूनिवर्सिटी में बुलेटप्रूफ गाड़ी लेकर घुस गये? प्रदेश के CM @NayabSainiBJP जी... इस पर क्या जवाब देंगे? अगर कार्रवाई करनी है तो पहले बुलेटप्रूफ गाड़ियां लेकर चलने वाले गुंडा तत्वों पर कार्रवाई की जाए।  
 

एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

यह एमडीयू प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल है। पूर्व  में भी यहां गोलियां चल चुकी हैं और एक गाड़ी की टक्कर से सुरक्षा गार्ड की जान जा चुकी है, फिर भी विश्वविद्यालय के गेटों पर पर सख्ती नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें