फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंत्री श्रुति चौधरी ने किया नहरों का निरीक्षण

विज्ञापन
37-रोहतक में नहरों का निरीक्षण करतीं सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी व अन्य। स्रोत प्र
विज्ञापन
रोहतक। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने वीरवार को नहरों का निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भालौठ सब ब्रांच एवं झज्जर सब ब्रांच नहरों की क्षमता वृद्धि की परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसके तहत भालौठ सब ब्रांच की लंबाई 1,56,000 फीट व झज्जर सब ब्रांच की लंबाई 62,000 फीट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों नहरों की डिजाइन क्षमता 2052 क्यूसेक है जिसे बढ़ाकर 2700 क्यूसेक किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 480 करोड़ की लागत आएगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन
श्रुति चौधरी ने इससे पहले जिला विकास भवन के हॉल में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से केंद्र सरकार सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें केंद्र सरकार की 12 वर्ष की महत्वपूर्ण उपब्लिधयों को प्रदर्शित किया गया है। इसके बाद मंत्री श्रुति ने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलताज सिंह के घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें