फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में विद्यार्थियों को दिया हरियाली का संदेश

Fri, 01 Aug 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू में एक पेड़ मां के नाम पखवाड़ा के तहत पौधरोपण करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह,कुलसचिव डॉ.
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण पखवाड़ा वीरवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विनीत गर्ग ने कहा एक पेड़ मां के नाम लगाकर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि अपने जीवन की जड़ों को मां और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हरियाली का संदेश दिया।
विज्ञापन

समापन समारोह का आयोजन बॉयज हॉस्टल कॉम्प्लेक्स में किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, छात्रावासों और संगठनों के विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने मां के सम्मान में पौधे लगाए। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि जैसे मां जीवन देती है, वैसे ही एक पेड़ भी सांसों का संबल देता है। हमारा यह छोटा-सा प्रयास भविष्य की हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव रखेगा। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर प्रो. दीपक कौशिक, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सुधीर कुमार, डॉ. शशि रश्मि, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. विनीता हुड्डा, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. प्रतिमा, प्रो. आशीष दहिया व हॉस्टल विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें