फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू के अंग्रेजी विभाग की मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के अंग्रेजी विभाग ने बुधवार को इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। कोर्ट स्टे हटने का दावा करते हुए विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट सूची जारी की। विभाग ने दोपहर बाद जारी की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को 18 सितंबर तक फीस जमा कराके अपना दाखिला सुनिश्चित करने का अवसर दिया है। सीटें रिक्त होने पर तीसरी मेरिट सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

नए सत्र का दाखिला शुरू होते ही एमडीयू के इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश को लेकर पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विद्यार्थियों ने एनएसएस वेटेज नहीं मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। विवि के कम्प्यूटर विभाग के आनलाइन साफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते दस्तावेज अपलाड नहीं होने के कारण भी कुछ विद्यार्थी कोर्ट पहुंचे। अब अंग्रेजी विभाग को कोर्ट ने राहत देते हुए दो छात्राओं की स्टे अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद बुधवार को विवि के अंग्रेजी विभाग ने अपनी दाखिला प्रक्रिया को गति देते हुुए दूसरी मेरिट सूची जारी की। अंग्रेजी विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद गणित विभाग में भी दाखिले शुरू होने की उम्मीद जग गई है। वीरवार को इस बारे में विभाग में कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। इससे यहां भी दाखिले का इंतजार कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
------
एडमिशन : वेरिफिकेशन व रजिस्ट्रेशन बराबर करने पर जोर
रोहतक। कॉलेजों में आनलाइन दाखिला प्रक्रिया रफ्तार पकड़ चुकी है। दाखिले के लिए सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना आवेदन कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 98397 विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यही नहीं आवेदन के बाद 49893 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच भी पूरी हो चुकी है। डीएचई ने अब तक प्राप्त हो चुके आवेदनों के बराबर दस्तावेजों की जांच का आंकड़ा पहुंचाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

डीएचई ने आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विद्यार्थियों की दस्तावेेजों की जांच में तेजी लाने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की संख्या आवेदन पत्रासें के बराबर करने की तैयारी की है। इसी कड़ी में कालेजों को आवेदन पत्र भेजे जा रहे हैं। बुधवार को एक महिला महाविद्यालय में ही 120 आवेदन दिए गए। यही नहीं डीएचई ने वीरवार शाम तक इनकी जांच पूरी करने को भी कहा है।
पुराने विद्यार्थियों होंगे प्रमोट
कॉलेज शिक्षकों पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ पुराने विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया का भी भार आ पड़ा है। डीएचई ने कॉलेजों को दूसरे व तीसरे वर्ष में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों का डाटा भेज दिया है। इन्हें प्रमोट करने से पहले शिक्षकों को इन आंकड़ों की जांच करनी होगी। जांच के बाद रिपोर्ट डीएचई को भेजी जाएगी। इसके बाद ही अगली कक्षा में प्रवेश के लिए फीस जमा कराने वाला चालान जनरेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें