फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शह और मात के खेल में दौड़ाए दिमागी घोड़े

Sun, 14 Jul 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से शनिवार को राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। शह और मात के खेल में स्वयं को कुशल साबित करने के लिए खिलाड़ियों ने दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए चाल चली।
पहले दिन शाम तक हुए तीन राउंड में लड़के व लड़कियों की अंडर-13 व 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अलगे राउंड के लिए बढ़त बनाई। एसआरएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की निदेशक निर्मल शर्मा ने बच्चों के साथ शतरंज खेल कर दो दिवसीय स्पर्धा का शुभारंभ किया। अमर उजाला इस आयोजन में नॉलेज पार्टनर है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद स्कूल निदेशक ने प्रतिभागियों को खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल काेई भी हो खिलाड़ी का जीवन में अनुशासन और शालीनता के साथ आगे बढ़ना सिखाता है। खेलों से नेतृत्व की भावना भी उत्पन्न होती है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य सुमित शर्मा, गुरुग्राम से आए टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर एवं हरियाणा चेस एसोसिएशन के सह सचिव राजपाल चौहान, जिला शतरंज एसोसिएशन के उपप्रधान रिषिराज, सचिव विनय शर्मा, शिवम जांगड़ा, दीपांशु, सूरज, भुवन मेहता मौजूद रहे।
टूर्नामेंट डायरेक्टर उमेद शर्मा ने कहा कि स्पर्धा में 280 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन तीन राउंड हुए। इनमें खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे। विजेता प्रतिभागियों में से प्रत्येक वर्ग से दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा।
यह रहा परिणाम :
लड़कों के अंडर-13 मुकाबले में तीसरे राउंड के बाद फरीदाबाद के कृष बंसल, गुरुग्राम के नैतिक जैन, गुरुग्राम के रुद्रा शक्ति मदान, सोनीपत के देवर्ष किनरा, फरीदाबाद के सिद्धांत राणा ने तीन-तीन अंक हासिल किए।
लड़कों के अंडर-19 मुकाबले में तीसरे राउंड के बाद फतेहाबाद के फलांश, गुरुग्राम के अरहान जैन, अर्षप्रीत सिंह, निर्णय गर्ग, ध्रुव सिंह बिष्ट ने तीन-तीन अंक हासिल किए।
लड़कियों के अंडर-13 मुकाबले में तीसरे राउंड के बाद फरीदाबाद की सौम्या, गुरुग्राम की काव्या अग्रवाल, सोनीपत की सौम्या, फरीदाबाद की वंशिका, सोनीपत की वरेणयम वर्मा ने तीन-तीन अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-19 मुकाबले में तीसरे राउंड के बाद हिसार की सुरभी, फरीदाबाद की रिजाक कौर ने तीन-तीन, गुरुग्राम की श्रेया यादव व सिया कौशिक ने ढाई-ढाई व फरीदाबाद की काश्वी सभरवाल को दो अंक मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें