महम विधायक बलराज कुंडू की संपत्ति की जांच कर रही आयकर विभाग की टीमों ने 14 हजार अमेरिकी डालर और एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। दो दिन की पड़ताल के बाद विभाग ने अपनी साइट पर रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि टीम ने 15 लॉकर सील किए हैं। आयकर विभाग की आयुक्त एवं प्रवक्ता सुरभि अहलूवालिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विधायक की कंपनी और उसके 20 ठिकानों पर जांच पड़ताल की गई।
महम विधायक की कंपनी से जुड़ी संपत्ति और डाटा की दो दिन 20 ठिकानों पर जांच की गई। जांच में एक करोड़ की नकदी और 14 हजार अमेरिकी डॉलर मिले हैं। साथ ही 15 लॉकर सील किए गए हैं। - सुरभि आहलूवालिया, आयकर आयुक्त, मीडिया और तकनीकी नीति, आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी।