फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुस्की के साथ हुई मंत्री और कुंडू की मुलाकात, कुंडू संतुष्ट

Sun, 07 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चाय की चुस्की के साथ हुई मंत्री और कुंडू की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार रोड पर जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में पहुंचे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू के बीच चाय के समय करीब एक घंटे तक अकेले में मुलाकात हुई। चार दिन पहले जिप कार्यालय में अधिकारियों व मीडिया की मौजूदगी में खुलकर नौकरशाही पर सवाल उठाने वाले जिप चेयरमैन बलराज कुंडू ने मंत्री से मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक बातचीत से वे संतुष्ट हैं। रविवार को एक बार फिर मंत्री से मुलाकात होगी। इसके बाद सोमवार के अल्टीमेटम पर पार्षदों से बातचीत करके फैसला लेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू की मौजूदगी में मंगलवार को कमरों को ताला जड़ दिया गया था। अगले दिन बुधवार को जिप कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम अरविंद मल्हाल, जिप सीईओ इंद्रजीत सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान की मौजूदगी में चेयरमैन व पार्षदों ने जमकर नौकरशाही पर आरोप लगाए थे। साथ ही एसडीएम को सीएम के नाम एक चेतावनी पत्र भी सौंपा था।

जिसमें पार्षदों की तरफ से लिखा गया था कि नौकरशाही उनकी लगातार उपेक्षा कर रही है। अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को सामूहिक त्यागपत्र देकर जिला विकास भवन के बाहर धरना शुरू कर देंगे। अब सभी को रविवार का इंतजार है। जिप चेयरमैन बलराज कुंडू व उनके समर्थक पार्षद क्या निर्णय लेते हैं। 
विज्ञापन


पहले मंत्री, बाद में कुंडू पहुंचे कार्यकारिणी की मीटिंग में 
शनिवार को हिसार रोड स्थित बैंक्वेट हाल में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग शुरू हुई। 11 बजकर 45 मिनट पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मीटिंग में पहुंचे। करीब सवा 12 बजे जिप चेयरमैन बलराज कुंडू भी पहुंच गए। मंत्री ने मंच से कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों को संबोधित किया।

इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे चाय के लिए ब्रेक हो गया। करीब एक घंटे तक अकेले में दोनों नेताओं ने आपस में बातचीत की। बताया जा रहा है कि कुंडू ने नौकरशाही द्वारा की जा रही उपेक्षा के बारे में खुलकर मंत्री को बताया। एक-एक मुद्दे पर कुंडू ने खुलकर अपनी बात रखी। आखिर में मंत्री ने भरोसा दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

सुबह होगी दोबारा मीटिंग, तब निर्णय लेंगे 
भाजपा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग व दूसरे कार्यक्रमों के चलते मंत्री मनीष ग्रोवर व्यस्त रहे। इसके चलते कुंडू के मामले को लेकर फाइनल निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में निर्णय हुआ कि रविवार सुबह दोनों नेता एक बार फिर मुलाकात करेंगे। इसके बाद कुंडू सोमवार के अल्टीमेटम पर जिप पार्षदों से बातचीत करके निर्णय लेंगे।

करीब आ रहे ग्रोवर और कुंडू
जिले में भाजपा की राजनीति पर नजर रखने वालों का कहना है कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व जिप चेयरमैन बलराज कुंडू के बीच चुनाव के बाद ज्यादा नजदीकी नहीं रही हैं। मंगलवार को जिप कार्यालय में तालाबंदी प्रकरण के बाद सबसे पहले बलराज कुंडू की सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत हुई। तब से दोनों नेताओं के बीच नजदीक बढ़ने लगी। ऐसे रविवार सुबह की मुलाकात के बाद सोमवार का अल्टीमेटम खत्म होने की संभावना ज्यादा है।

शनिवार को मंत्री से मुलाकात हुई। मंत्री ने जिला पार्षदों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। अब तक की बातचीत मैं संतुष्ट हूं। रविवार सुबह दोबारा मंत्री से मीटिंग होगी। इसके बाद सोमवार के अल्टीमेटम के बारे में पार्षदों और साथियों से बातचीत के बाद निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

बलराज कुंडू, चेयरमैन, जिला परिषद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें