फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू की महिला बास्केटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
10-एमडीयू की महिला बास्केटबॉल टीम के सा​थ कोच विकास हुड्डा व अन्य। स्रोत : एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की महिला बास्केटबॉल टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में हुई।
विज्ञापन

टीम के प्रबंधक डॉ. मस्त राम (सहायक प्राध्यापक, पं. नेकी राम शर्मा कॉलेज) रहे जबकि बतौर कोच विकास हुड्डा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ी सोनी, अंकुश, समीक्षा और रवीना ने टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, संघर्ष और खेल भावना का परिचय दिया।



ये खिलाड़ी यूटीडी रोहतक, एमकेजेकेएम रोहतक और टीकाराम कॉलेज सोनीपत से हैं। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम को बधाई दी। कहा कि यह जीत न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है बल्कि एमडीयू में खेलों के बढ़ते स्तर का भी प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें