फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मैच में रहा एमडीयू का दबदबा, शिमला और नैनीताल को हराया

Sat, 03 Oct 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में चल रही नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें चार महिला और चार पुरुष की टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप के महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल मैच एमडीयू रोहतक और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें एमडीयू ने हिमाचल यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराया। इसी तरह जेएमआई दिल्ली ने एएमयू अलीगढ़ को 2-1 से मात दी। पीयू चंडीगढ़ ने जेएनडीयू अमृतसर को 2-0 और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कुरूक्षेत्र को भी 2-0 के अंतर से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग में पीयू चंडीगढ़ ने जेएमआई दिल्ली को 3-0 से हराया। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला और एलपीयू फगवाड़ा के बीच हुए मैच में पटियाला ने 3-0 से जीत हासिल की। इसके अलावा कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 3-1 और एमडीयू रोहतक ने केयू नैनीताल को 3-0 से हरा दिया। इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुरेंद्र महाजन और एमडीयू कुलपति सचिव वेद नांदल ने मैच का उद्घाटन किया। निर्णायक मंडल में अशोक महता, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. मंजू, सुरेंद्र मलिक, रोहित कुमार, नरेश, सतपाल मलिक, आदित्य और हेमंत शामिल रहे। खेल निदेशक ने बताया कि शनिवार को चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें